गाज़ीपुर: गाजीपुर के तेजतर्रार सीओ शेखर सेंगर को भावुक विदाई, पुलिस लाइन में एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने किया सम्मान
गाजीपुर पुलिस महकमे में उस वक्त भावुक माहौल देखने को मिला, जब अपने बेहतरीन कार्यकाल और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पहचान बना चुके पुलिस उपाधीक्षक शेखर सेंगर को स्थानांतरण पर विदाई दी गई। पुलिस लाइन स्थित कॉप्स कैफे में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।