बनियापुर: ट्रक के चपेट में आने से 9 वर्षीय बालक की मौत
बनियापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर पुल के समीप शनिवार की देर शाम सड़क हादसे में नव वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई । मृतक की पहचान प्यारे पुर निवासी राम प्रसाद के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।