पूर्णिया पूर्व: पुरानी मंझेली के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल
बेलौरी–सनोली मुख्य सड़क मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुरानी मंझेली के समीप मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा। डॉक्टरों ने बताया कि एक युवक की हालत नाजुक है, जिसे बेहतर इलाज