अजीतमल: जीते जी 'मृत' घोषित हुई बुजुर्ग, तीन साल से खुद को जिंदा साबित करने की कर रही जद्दोजहद, समाज कल्याण विभाग की त्रुटि से
विकासखंड अजीतमल की ग्राम पंचायत रतनपुर गढ़िया के मजरा लाल का पुरवा निवासी 70 वर्षीय सावित्री देवी सरकारी अभिलेखों में जीवित होने के बावजूद मृत घोषित कर दी गई हैं। विभागीय गलती के कारण उनकी वृद्धावस्था पेंशन पिछले करीब तीन वर्षों से बंद है। अपनी पेंशन बहाल कराने और खुद को जीवित साबित करने के लिए वह लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं। समाज कल्याण वि