नावकोठी: पहसारा पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, हिरासत में लेकर कोर्ट भेजा
पहसारा से नावकोठी पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार किया है।थाना अध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया कि पहसारा के सतीश सिंह का पुत्र भूखन सिंह और पंकज सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके विरुद्ध नावकोठी थाना कांड संख्या 107/7 के तहत न्यायालय से वारंट निर्गत था। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस कस्टडी में न्यायालय भेज दिया गया है।