सैदपुर: बीमार भतीजी को देखकर वाराणसी लौट रही शिक्षिका की शेखपुर में हाईस्पीड कार की टक्कर से मौत, एक की हालत गंभीर
वाराणसी से आई दो शिक्षिकाओं के साथ सैदपुर क्षेत्र में शनिवार की शाम हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक शिक्षिका की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दूसरी बुरी तरह घायल हो गई। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर वहाँ पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई।