मोहनलालगंज: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना मोहनलालगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अभिषेक गौतम युवती को अगस्त 2025 में शादी का भरोसा देकर उत्तराखंड ले गया, जहां किराये के कमरे में करीब तीन माह तक साथ रखा।