सनावद नगर में गुरुवार को मुस्लिम समाज द्वारा ईद उल अजहा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। ईद उल अजहा पर मुस्लिम समाज का सुबह मासूम चौक से खरगोन रोड स्थित ईदगाह तक जुलूस निकला।ईदगाह पर शहर काजी हाफिज मो अजमल खान ने सुबह साढ़े सात बजे सैकड़ों समाजजनों को ईदगाह पर नमाज अदा कराई। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की अमन खुशहाली और दुश्मनों से हिफाजत के लिए दुआएं की गई।