सिलवानी: बम्होरी: ऑपरेशन मुस्कान में पुलिस को मिली सफलता, दो अपहृत नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद
बम्होरी पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत दो अपहृत नाबालिग बालिकाओं को पीथमपुर से सकुशल बरामद किया। 1 अप्रैल को परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर टीम ने लगातार तलाश की। थाना प्रभारी प्रीतम सिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्रवाई सफल रही। बालिकाओं के मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।