डलमऊ: डलमऊ कोतवाली में क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी की अध्यक्षता में समाधान दिवस पर सुनी गई फरियादियों की फरियाद
शनिवार को समय लगभग 2 बजे डलमऊ कोतवाली में क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी की अध्यक्षता में एवं डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह की मौजूदगी में समाधान दिवस आयोजित किया गया।समाधान दिवस में कुछ शिकायतों को त्वरित निस्तारण कर दिया गया बाकी शेष बची शिकायत को टीम गठित कर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान हल्के के दरोगा एवं क्षेत्रीय लेखपाल भी मौजूद रहे।