बिहार में मंत्री के सामने ही मांगी ₹50 हजार की रिश्वत!
बिहार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान की जनसुनवाई के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। शिकायत पर मंत्री ने फरियादी से आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर को स्पीकर पर फोन कराया। बातचीत के दौरान कर्मचारी ने कथित तौर पर अनुदान राशि जारी करने के बदले ₹50,000 की रिश्वत मांग ली।
मंत्री ने पूरी बातचीत सुनते ही संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद आरोपी कर्मचारी को निलंबित/सेवा से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। यह घटना सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।
#Bihar #BiharNews #BreakingNews #Corruption #Bribery #LakhendraPaswan #SCST #Patna #ViralVideo #HindiNews
Sono, Jamui | Aug 2, 2026