गंगापुर: लालपुर गांव में 11 केवी हाई टेंशन लाइन का टूटा तार, चार भैंस, दो लोमड़ी, एक सियार और एक कुत्ते की मौत
गंगापुर सिटी के पास लालपुर गांव में 11 केवी बिजली का हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से चार भैंस सहित दो लोमड़ी एक कुत्ता और एक सियार की मौत हो गई। सूचना पर नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा, पशु चिकित्सक डॉक्टर योगेश शर्मा, पटवारी, बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।