बीकानेर: बीकानेर के ऋषभ जोशी ने वुशू में जीता कांस्य पदक, शहरवासियों में खुशी की लहर
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के खिलाड़ी ऋषभ जोशी ने कश्मीर विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय वुशू चैंपियनशिप में 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर बीकानेर का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में गंगा गोल्डन जुबली क्लब के अध्यक्ष एवं करणी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने खिलाड़ी को सम्मानित