चित्तौड़गढ़: ओछ्ड़ी से राजस्थान गाड़िया लोहार युवा विकास संस्थान की ओर से प्रतीक्षा मुक्ति दिवस को लेकर वाहन रैली का आयोजन किया गया
चित्तौड़गढ़ में आज गाड़िया लोहार समाज द्वारा प्रतीक्षा मुक्ति दिवस मनाया गया। आज शनिवार को राजस्थान गाड़ियां लोहार युवा विकास संस्थान की ओर से भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में वाहन रैली में पहुंचे गाड़ियां लोहार समाज के युवाओं ने जमकर डीजे की धुन पर डांस भी किया। वाहन रैली का शहर वासियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया।