महाराजगंज: ठकुराइन खेड़ा में पानी की टंकी के चौकीदार की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, गांव में मची सनसनी
15 जून सोमवार की सुबह 6:00 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब निर्माणाधीन पानी की टंकी की रखवाली कर रहे युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव खून से लटपथ चारपाई पर पड़ा हुआ था। परिजनों को जानकारी होते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम घटना के साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों से पूछताछ कर हत्या का कारणों की तलाश किया जा रही हैं।