कांधला कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में चोरी का मामला सामने आया है। यहां का रहने वाला सनव्वर नामक युवक पैन कार्ड के कार्य को लेकर घर से बाहर गया हुआ था। पीड़ित के अनुसार, उसकी गैरमौजूदगी में दिनदहाड़े चोरों ने घर में अलमारी में रखे सोने—चांदी के आभूषण और लगभग 69 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। वहीं, सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।