कासगंज: ढोलना कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली नाबालिक किशोरी हुई लापता, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
ढोलना कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय भतीजी लापता हो गई। तलाश करने पर पता चला कि गढ़ी निवासी अजीम सैफी उनकी भतीजी को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।