बेलदौर: गांधी नगर इतमादी गांव में कोसी नदी का कटाव तेज, ग्रामीणों ने कटाव निरोधी कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया
बेलदौर प्रखंड अंतर्गत गांधी नगर इटमादी गांव के समीप कोसी नदी का कटाव लगातार जारी है। एक ओर जल संसाधन विभाग की ओर से कटाव निरोधी कार्य कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नदी के तेज कटाव से किसानों की जमीन लगातार नदी में समा रही है। मंगलवार की शाम चार बजे स्थानीय ग्रामीणों ने कटाव स्थल पर पहुंचकर जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लग