पटना ग्रामीण: ज्ञानबिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के होटल में संदिग्ध मौत, खान सर विवाद में था आरोपी
ज्ञानबिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव का शव नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. 2 जून को खान सर की कोचिंग पर हुए हमले और विवाद के बाद दर्ज एफआईआर में प्रिंस नामजद आरोपी था और अपने दोस्तों के साथ नेपाल में रह रहा था। प्रिंस पर 2021 में भी खान सर की कोचिंग पर हमले का आरोप था. इस मामले में डायरेक्टर रौशन आनंद समेत 3 लोग