हाथरस: पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर स्टंटबाजी करने वाले 25 वाहनों के चालान किए, नियमों का पालन करने की अपील
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सड़क दुर्घटना में होने वाली जनहानि के रूप में राष्ट्रीय क्षति को रोकने के लिए जन सामान्य में जिले की समस्त थाना पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं स्टंटबाजी करने वाले 25 वाहन चालकों के चालान किए गए, पुलिस ने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।