हाथरस: गांव हतीसा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर मिला 1 व्यक्ति का शव, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम
हाथरस की सदर तहसील क्षेत्र के गांव हतीसा ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके मे हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। व्यक्ति की पहचान कस्बा मुरसान निवासी पप्पू पुत्र गेंदालाल के रूप में हुई, मृतक व्यक्ति के परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।