अनूपपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने लगाए 45 पौधे, लिया हरित अनूपपुर का संकल्प
अनूपपुर। मेरा युवा भारत जिला अनूपपुर के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकासखंड कोतमा में सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला युवा अधिकारी समर्थ सोहल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं और स्वयंसेवकों ने 45 पौधे रोपकर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को आगे बढ़ाया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का