बरकागाँव: बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन का असर, बड़कागांव में दिनभर होती रही बारिश
बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन का असर बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र में भी देखने को मिला। गुरुवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और रुक-रुककर लगातार बारिश होती रही। बारिश के साथ तेज हवा चलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण अधिकांश लोग अपने घरों में ही रहने को मजबूर रहे। जरूरी काम से बाहर न