रघुराजनगर नगरी: सतना सर्किट हाउस ओवर ब्रिज पर दो कारों की टक्कर, चालकों में मारपीट, ओवर ब्रिज पर लगा जाम
सतना के सर्किट हाउस ओवर ब्रिज में दो कार में टक्कर हो गई । एक्सीडेंट के बाद दोनों चालक कार से बाहर आए और एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे । दोनों के बीच मारपीट में लात घूंसे और चप्पल चलने लगे । दोनों के बीच हो रही मारपीट से ओवरब्रिज में जाम जैसे हालात पैदा हो गए ।रविवार की दोपहर 1 बजे राहगीरों के हस्तक्षेप से किसी तरह मारपीट शांत कराई गई ।