रघुराजनगर नगरी: मैहर में कपड़े के गोदाम में भीषण आग, 30 से 40 लाख रुपये का नुकसान, सारा सामान जलकर खाक
मैहर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्टेट बैंक के सामने स्थित विकास स्टेशनरी की दुकान के ऊपर पहली मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग लगी। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा बड़ी मात्रा में कपड़ा जलकर राख हो गया। दुकानदार के अनुसार दुकान में रखा लगभग 30 से 40 लख रुपए के नुकसान होने का अनुमान है