बलरामपुर: सदर विधायक पलटू राम ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से लखनऊ में की मुलाकात, क्षेत्र की विद्युत संबंधी समस्याओं से कराया अवगत
सदर विधायक पलटू राम ने लखनऊ में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए०के०शर्मा से उनके आवास पर भेंट कर जिले में विद्युत सम्बन्धी समस्याओ से अवगत कराया। ऊर्जा मंत्री द्वारा तत्काल विद्युत अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से दी जाय। विदित हो के विद्युत समस्याओं को लेकर लगातार लोग सदर विधायक पलटू राम से जनता दर्शन में मिल रहे थे।