जदयू जिला इकाई द्वारा गुरुवार 3 बजे शहर के न्यू द्वारिका भवन में आभार सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह समारोह बिहार विधानसभा चुनाव में जमुई सहित पूरे बिहार में जदयू की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक के सैकड़ों जदयू कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया।