हाथरस: श्याम गैस एजेंसी पर गैस बुक कराने आए वृद्ध व्यक्ति का मोबाइल चोर ने किया चोरी, सीसीटीवी में अंगोछा डाले चोर हुआ कैद
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के श्याम गैस एजेंसी पर सोमवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग गैस बुक करने आए एक वृद्ध की शर्ट की जेब में रखा हुआ मोबाइल अंगोछा डाले हुए एक चोर ने पलक झपकते ही साफ कर दिया और मौके से फरार हो गया जैसे ही मोबाइल चोरी की जानकारी वृद्ध को हुई तो उसने काफी मोबाइल को खोजने का प्रयास किया चोर सीसीटीवी में चोरी करते हुऎ कैद हो गया थाने शिकायत हुई है