कलान: अल्लाहगंज के राज किराया गांव के पास सड़क क्रॉस कर रहे ग्रामीण को रोडवेज बस ने कुचला, हुई मौत
शाहजहांपुर जनपद के थानाअल्हागंज हाईवे पर राज किराया गांव की मोड के सामने सड़क क्रास कर ससुराल जा रहे ग्रामीण की रोडवेज की बस से कुचल कर मौत हो गई। भाई घटना के बाद रोडवेज बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बुधवार दिन के 4:00 की बताई जा रही है।