कलान: ग्राम मदनपुर के निकट कार और बाइक की टक्कर के बाद ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की मौके पर हुई मौत
शाहजहांपुर जिले केकलान थाना क्षेत्र में कार व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। जिसमें बाइक सवार रोड पर गिर गया। तेज रफ्तार पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार चौकी बाराकलां निवासी रजनेश यादव पुत्र झब्बू यादवको कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी