कलान: गांव सेठा के पास हुए सड़क हादसे में पिता की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जनपद के थाना कला के गांव 12 कला निवासी झब्बू सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया मेरा लडका रजनेश उम्र करीब 30 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से अपनी ननिहाल से अपनी माँ को छोडकर वापस बाराकलाँ आ रहा था।.ग्राम सेठा के पास कार सं0 DL7CW7315 () के चालक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।