कलान: गांव विक्रमपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, सूचना मिलते ही सीओ जलालाबाद घटना स्थल पर पहुंचे
शाहजहांपुर, कलान थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु पीएम हाउस शाहजहांपुर भेज दिया है। वहीं सूचना मिलने पर जलालाबाद के क्षेत्राधिकारी अमित चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से मामले की जानकारी ली।