चायल: तील्हापुर गांव में मंदिर के रास्ते और कुएं पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने लगाई गुहार, मिला आश्वासन
कौशाम्बी।चायल तहसील क्षेत्र के तिल्हापुर गांव से अवैध कब्जे का मामला सामने आया है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने सार्वजनिक मंदिर के रास्ते और पुराने कुएं पर कब्जा कर लिया है, जिससे आवागमन व पानी भरने में दिक्कत हो रही है।इस मामले को लेकर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे ग्रामीणों ने क्षेत्राधिकारी चायल को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई।