प्रतापपुर: सिद्की गांव के कुएं में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सिद्की गांव में गुरुवार को एक कुएं से 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव निवासी महेंद्र भारती की 19 वर्षीय पुत्री शांति कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शांति कुमारी रविवार तक घर पर थी, लेकिन सोमवार को घर से निकल गई थी। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के