रामगंजमंडी पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट में लंबे समय से वांछित चल रहे एक आरोपी को निमाणा से गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय से शनिवार शाम करीब 5:30 बजे जारी प्रेस नोट में बताया गया कि आरोपी मनोज के विरुद्ध केस नंबर 08/2021, सरकार बनाम साजन कुमार में गिरफ्तारी वारंट लंबित था।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव से दबोच लिया।