कोल: कठपुला पर मछली के बच्चों से भरी मैक्स पिकअप डिवाइडर में घुसी, चालक को आया नींद का झोंका, नहीं हुआ कोई घायल
Koil, Aligarh | Jun 28, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के कठपुला ओवरब्रिज की है। जहां मछली के बच्चों से भरी मैक्स पिकअप जो की रामपुर से अलीगढ़ होते हुए भरतपुर जा रही थी वह डिवाइडर में घुस गई।परिचालक ने बताया कि चालक को नींद का झोंका आ गया था,घटना में चालक परिचालक और अन्य कोई भी घायल नहीं हुआ। वहीं एक्सीडेंट में मैक्स पिकअप गाड़ी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई।