किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास पुलिस ने ऑपरेशन साइबर हंट में साइबर ठगी के खिलाफ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 8 मोबाइल किए ज़ब्त
Kishangarhbas, Alwar | May 23, 2026
किशनगढ़ बास थाना प्रभारी बनवारी लाल मीणा ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया की पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में गहन छानबीन करते हुए साइबर ठगो के खिलाफ ऑपरेशन साइबर हंट के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 8 मोबाइल जप्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में जकरिया उर्फ जीतू, अब्बास और शाहरुख खान शामिल है। तीनों से गहन पूछताछ जारी है।