चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालापुर नदी पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक अचानक फिल्मी स्टाइल में पलट गया। हादसे के दौरान सामने से आ रही बोलेरो वाहन ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। ट्रक के पलटने से राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही रैपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हाइवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
Karwi, Chitrakoot | Jun 7, 2026