लखीसराय: नया बाजार दुर्गा स्थान के समीप लायंस क्लब के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर चलाया गयाजागरूकता अभियान।
शहर के नया बाजार दुर्गा स्थान के समित लायंस क्लब के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्ति दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। क्लब के चार्टर मेंबर डॉक्टर प्रवीण कुमार सिन्हा ने इस अभियान के माध्यम से जन-जन को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले परेशानियों से अवगत कराया गया। लायंस क्लब के सदस्यो के द्वारा कपड़ों से बनी थैली का भी वितरण किया गया।