शाजापुर: मूलीखेड़ा में रामनवमी पर भव्य आयोजन, राम-लक्ष्मण-सीता बनकर सेवा भारती केंद्र के बच्चों ने निकाली शोभायात्रा
मूलीखेड़ा में रामनवमी पर भव्य आयोजन: सेवा भारती केंद्र के बच्चों ने राम-लक्ष्मण-सीता बन निकाली शोभायात्रा, दंड प्रदर्शन से गूंजा माहौल शाजापुर जिले के ग्राम मूलीखेड़ा में रामनवमी के पावन अवसर पर सेवा भारती शाजापुर द्वारा संचालित सावित्रीबाई फुले बाल संस्कार केंद्र एवं किशोरी विकास केंद्र पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।