कटनी नगर: टूड़ा शाहनगर में तेज रफ्तार बाइक ने 9 वर्षीय बालक को मारी टक्कर, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर
जिले की सीमा से सटे शाहनगर के टूड़ा गाँव मे माँ के साथ बाजार करने आए एक 9 वर्षीय बालक दीपांश चौधरी पिता गोरेलाल चौधरी को तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मार के भाग निकला घटना आज बुधवार शाम 6:50 मिनट पर घटित हुई दीपांश को उसके परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया।