गुना जिले में म्याना विद्युत सब स्टेशन के तहत ग्राम दोला की तरी, सेनाबाग, पीराखाई और आसपास के गांव के लोग 12 जनवरी रात 10:00 के लगभग विद्युत सब स्टेशन पहुंचे। 20 बरसों का हवाला देते हुए कहा, ऐसा कभी नहीं हुआ बिजली न मिलने से इलाका परेशान है। विद्युत सुपरवाइजर पर गंभीर आरोप लगाए। समय से पर्याप्त बिजली न देने पर आंदोलन और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।