सिमडेगा: विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर सिमडेगा में अस्मिता महिला साइकलिंग सिटी लीग हुआ आयोजन
विश्व साइकलिंग दिवस के अवसर पर खेलो इंडिया अस्मिता महिला साइकलिंग सिटी लीग का आयोजन रविवार की सुबह 7:00 सिमडेगा में किया गया। अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के पास शुरू किए गए इस लीग में उप विकास आयुक्त के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।जहां पर 300 से अधिक बालिका एवं साइकिल प्रेमियों ने भाग लिया। मौके पर प्रथम द्वितीय तृतीय को पुरस्कृत किया गया।