चन्द्रपुरा: झारखंड आंदोलनकारी स्व. लखन कुशवाहा की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, पत्नी को अंगवस्त्र देकर किया सम्मान।
झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय लखन कुशवाहा की तृतीय पुण्यतिथि शुक्रवार को 3 बजे तारानारी स्थित कुशवाहा लखन चौक पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश कुशवाहा शामिल हुए। उन्होंने स्व. लखन कुशवाहा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी धर्मपत्नी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया