दमोह: वैशाख पूर्णिमा पर जागेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, 30 हजार से अधिक लोगों ने किए दर्शन
Damoh, Damoh | May 1, 2026 दमोह वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर बांदकपुर स्थित जागेश्वर नाथ मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और देर रात तक दर्शन का सिलसिला जारी रहा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा। प्रशासन द्वारा पेयजल, छाया और चिकित्सा की व्यवस्था की गई। दोपहर तक करीब 30 हजार श्रद्धालुओ ने दर्शन किए।