नवाबगंज: बाराबंकी में मेंथा ऑयल की टंकी फटी, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे
बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के हाजीहार मजरे मऊ रानीपुर गांव में बुधवार को मेंथा ऑयल की टंकी फटने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी देवा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि चार लोगों का शरीर 60 प्रतिशत से अधिक झुलसा है।