मुज़फ्फरनगर: ITI-BSc और BA के छात्र निकले अवैध तमंचों के सौदागर, पढ़ाई की आड़ में चला रहे थे हथियार
मुजफ्फरनगर की भोपा पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें दो आरोपी छात्र हैं, जो ITI, BSc और BA की पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 अवैध तमंचे, 15 जिंदा कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है। आरोपी हथियार खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।