देेेवरिया: मेहड़ापुरवा के पास शर्मा ढाबा के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग दूध विक्रेता की हुई मौत
Deoria, Deoria | Jun 29, 2025 सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ापुरवा के पास शर्मा ढाबा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय दूध विक्रेता अंबिका यादव की मौत हो गई।बरनई मल्ल टोला निवासी अंबिका यादव को रविवार सुबह 9बजे अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।घटना के बाद आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।