खजनी: बेलघाट ब्लॉक में मनरेगा कार्य पर उठे सवाल, मीरपुर में पोखरे की खुदाई में 151 मजदूरों की हाजिरी पर जांच के निर्देश
गोरखपुर में मनरेगा कार्यों की पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। बेलघाट विकासखंड की ग्राम पंचायत मीरपुर में पोखरे की खुदाई के कार्य में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कार्यस्थल पर वास्तविक मजदूरों की संख्या कम होने के बावजूद मस्टर रोल में 151 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है। it's