बिहारीगंज: भित्ता टोला में भव्य कव्वाली मुकाबला, देर रात तक झूमे श्रोता
बिहारीगंज प्रखंड अंतर्गत हथियोंधा पंचायत के भित्ता टोला में युवा कमेटी की ओर से भव्य कव्वाली मुकाबले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आदर्श आई केयर के निदेशक संतोष कुमार ने किया। राजस्थान से आए कव्वाल सोनम परदेशी और फरीद वारसी की सूफियाना प्रस्तुतियों पर देर रात तक श्रोता झूमते रहे। कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया।